Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में रुढ़िवादी परम्पराओं को दरकिनार कर वृद्ध विधवा माताओं ने खेली होली

मथुरा में रुढ़िवादी परम्पराओं को दरकिनार कर वृद्ध विधवा माताओं ने खेली होली

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। परिक्रमा मार्ग स्थित मैत्री घर विधवा आश्रम में रूढ़िवादी परम्पराओं को दरकिनार करते हुए जमकर फूलों की होली खेली। विधवा माताएं अपने बेरंग जीवन में होली के रंग पाकर खुश नजर आ रही थीं।

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

मैत्री घर विधवा आश्रम के संचालक जर्नल भूपेंद्र सिंह व बिन्नी सिंह ने बताया कि लगातार 2014 से विधवा आश्रम में फूलों की होली का महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन विधवा माताओं के जीवन में खुशी लाने के लिए यह एक नई उम्मीद है। इस उत्सव के जरिए वृद्ध माताओं को काफी खुशी का आनंद प्राप्त होता है।

पढ़ें :- नौतनवा: NSS के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया सेवा-कार्य का सार

आपको बता दें कि वृद्ध माताएं कई दिन पहले से इसकी तैयारियां प्रारंभ कर देती हैं। वही वृद्ध माताओं के साथ होली खेल के बड़ा ही आनंद महसूस होता है।

Advertisement