Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में स्कूलों के विलय के विरोध में आप ने ‘डपोर शंखों को जगाओ, शंख बजाओ’ अभियान चलाया

यूपी में स्कूलों के विलय के विरोध में आप ने ‘डपोर शंखों को जगाओ, शंख बजाओ’ अभियान चलाया

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि यूपी के मासूम बच्चे अनपढ़ नहीं रहेंगे। बाबा साहेब के “शिक्षित राष्ट्र” का सपना BJP को कुचलने नहीं देंगे। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहती है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

उन्होंने कहा कि इस ढपोरशंख सरकार को जगाने के लिए जौनपुर जनपद में पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डाॅ. अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ताओं ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरामऊ बक्शा जौनपुर में जाकर शंख बजाकर “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ – स्कूल बचाओ” अभियान चलाया।

उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहती है। इस ढपोरशंख सरकार को जगाने के लिए आज निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ की बीकेटी विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय विश्रामपुर में जाकर शंख बजाकर “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ – स्कूल बचाओ” अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश के मासूम बच्चे अनपढ़ नहीं रहेंगे। बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के “शिक्षित राष्ट्र” का सपना BJP को कुचलने नहीं देंगे।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहती है। इस ढपोरशंख सरकार को जगाने के लिए लखनऊ जनपद में बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ की उपस्थिति एवं विधानसभा प्रभारी पंकज यादव के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा बीकेटी में जाकर शंख बजाकर “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ – स्कूल बचाओ” अभियान चलाया।

Advertisement