Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Appointment Letter Distribution Ceremony : सीएम योगी, बोले-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कर देंगे बर्बाद

Appointment Letter Distribution Ceremony : सीएम योगी, बोले-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कर देंगे बर्बाद

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पेपर लीक मामले (Paper Leak Case) पर कहा कि जिन लोगों ने भी परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाई है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। जहां कहीं भी वो होंगे हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का भविष्य बर्बाद कर देंगे। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ऐसे लोगों पर छापे मारे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी सील हो रही है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस अधीक्षकों और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- CBSE परीक्षा परिणाम में हुई भयंकर हेर-फेर से देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में : राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से काम करती है तो परसेप्शन बदलता है। पहले भी लोग वही थे, लेकिन मशीनरी को संदेह के दायरे में रखा गया था। आज मशीनरी वही है, लोग वही हैं, बस काम का तरीका बदला है। उन्होंने युवा अफसरों से कहा कि आपके पास जनता की दुआ लेने और बद्दुआ लेने का मौका होता है। ये आपको तय करना है की 35 साल क्या लेना है। बद्दुआ लेने वालों की बड़ी दुर्गति होती है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। सचिवालय में भटकते मिलते हैं। जो बोया है वही काटा जाता है।

पढ़ें :- Bad Luck Signs: घर से बाहर निकलते ही दिखने वाले कुछ ऐसे अशुभ संकेत, जो बिगाड़ देते हैं बना बनाया काम

सिर्फ आठ महीने नौ दिन में पूरी हुई भर्ती

पढ़ें :- NEET UG पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर और डॉक्टर की भूमिका जांच के घेरे में, अब तक 13 गिरफ्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) ने कहा कि यूपी बदल रहा है। यह प्रदेश की नई तस्वीर है। मात्र आठ महीने नौ दिन में पीसीएस की परीक्षा पूरी हो गई जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये पहले यूपी में सोचा भी नहीं जा सकता था। पहले दो से तीन साल लग जाते थे। परीक्षा में एक तिहाई सफलता बेटियों को मिली है। यह नियुक्ति पत्र वितरण का 28वां समारोह (28th Ceremony of Distribution of Appointment Letters) है। अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि अब आप की जिम्मेदारी है। विकसित यूपी को आगे बढ़ाने में अब आप का योगदान जरूरी है आपके माता-पिता को नमन।

Advertisement