मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) और आसपास के जिलों में फरवरी महीने के आखिरी में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीटवेव (लू) का अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया है।
पढ़ें :- यूपी में सनसनीखेज वारदात, बहराइच जिले में परिवारिक विवाद में बेटे ने चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की
अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की वैज्ञानिक सुषमा नायर (Scientist Sushma Nair) ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा रहेगा और लू चलने की आशंका है। हीटवेव की स्थिति तब बनती है जब तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक हो जाता है।
समुद्र के किनारे भी बढ़ेगी उमस
कोकण क्षेत्र में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है। जबकि रत्नागिरी और अलीबाग जैसे समुद्री इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
गर्म हवाओं से सतर्क रहने की सलाह
पढ़ें :- संजू सैमसन हैं धैर्य और साहस की असली पहचान, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो मचाया तहलका
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के बीच धूप में जाने से बचने को कहा गया है। जरूरी होने पर बाहर निकलते समय छाता, टोपी या कपड़े से सिर ढकने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ सकता है। डॉक्टरों ने ज्यादा पानी पीने, ताजे फल और जूस का सेवन करने और धूप में ज्यादा देर रहने से बचने की सलाह दी है।