लखीसराय: बिहार की सियासत में सावन माह एक बार फिर मटन पार्टी (Mutton Party) का तड़का लग गया है। केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह (Union Minister Lalan Singh) ने बुधवार को लखीसराय में एक रैली के बाद मटन भोज का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सावन के पवित्र महीने में इस मटन पार्टी (Mutton Party) ने बिहार में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने जहां इसे सनातन धर्म से जोड़कर केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य समेत कई दलों ने सरकार पर धार्मिक अपमान का आरोप लगाया है,जबकि बीजेपी एवं एनडीए ने इससे पूरी तरह से किनारा कर लिया है।
पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने घर से निकले हुमायूं कबीर, बोले- हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरे साथ
कांग्रेस ने भी वीडियो पोस्ट कर घेरा
कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनिवास ने मटन भोज का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि “सावन के महीने में मोदी-नीतीश की मटन पार्टी। धर्म के ठेकेदारों, डूब मरो”। विपक्ष का कहना है कि यह भोज हिंदू धर्म की आस्था और परंपराओं का अपमान है। खासकर सावन जैसे महीने में इस तरह के आयोजन करना धर्म का अपमान है।
सावन के महीने में मोदी-नीतीश का मटन पार्टी!
धर्म के ठेकेदारों, डूब मरो। pic.twitter.com/j2zxGVOInG
पढ़ें :- Mahaparinirvan Diwas: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
— Srinivas BV (@srinivasiyc) July 16, 2025
रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर/X हैंडल @RohiniAcharya2 से ललन सिंह की पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा। रोहिणी ने लिखा कि “ढोंग रच-रच ढकोसले फैलाते हैं, दूसरों के खानपान में खोट निकालने वाले कपटी और धूर्त हैं ये कान फूंकने वाले… ये धर्म का मर्म छिपाते हैं, अपना थूका ही चाट जाते हैं, हैं असल में ये दोहरे चरित्र वाले।
ढोंग रच – रच ढकोसले फ़ैला, दूसरों के खान – पान में खोट निकालने वाले , कपटी और बड़े धूर्त हैं ये कान फूँकने वाले..
कथनी करनी में अंतर इनके, हैं ये जहरीले मंतर फूंकने वाले
ये धर्म का मर्म छिपाते हैं , अपना थूका ही चाट जाते हैं, हैं असल में ये दोहरे चरित्र वाले .. pic.twitter.com/Uzm2H2zGkcपढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 16, 2025
पार्टी में शाकाहारी का भी था इंतजाम
बिहार के लखीसराय जिले में ललन सिंह की ओर से आयोजित की गई थी। वायरल वीडियो में ललन सिंह मंच से मुस्कुराते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि, “भोजन का बढ़िया इंतजाम है। जो सावन मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता, उसके लिए भी इंतजाम है वैसे, इस पार्टी में शाकाहारी खाने का भी इंतजाम था। इसका ऐलान खुद ललन सिंह ने मंच से किया। ललन सिंह की मटन पार्टी में आए लोगों को समय से चावल और मटन नहीं मिलने की भी शिकायत रही। मगर, मटन आते ही कार्यकर्ता टूट पड़े। टेबल-कुर्सी के साथ बैठकर खाने का पूरा इंतजाम था। मगर, खाने वालों की भीड़ भी काफी ज्यादा थी।
इस बार टाइमिंग थोड़ी गड़बड़ हो गई
ललन सिंह मटन पार्टी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर अपने लोकसभा क्षेत्र मुंगेर के जेडीयू कार्यकर्ताओं/समर्थकों के लिए मटन पार्टी कराते रहते हैं। इस बार टाइमिंग थोड़ी गड़बड़ हो गई है। चुनावी माहौल है तो बात आगे तक जाती दिख रही है।
पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं
मांसाहार पर एनडीए ने शुरू की थी बहस
भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (BJP leader and Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) ने मटन भोज पर कोई टिप्पणी नहीं की। बिहार में हिंदू घर्मावलंबी आम तौर पर मांसाहार से परहेज करते हैं। असल में मांसाहार पर बहस की शुरुआत एनडीए की ओर से ही हुई थी। दो साल पहले नवरात्र के समय एक वीडियो प्रसारित हुआ था।
उसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (RJD President Lalu Prasad) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) को स्वादिष्ट मटन बनाने का तरीका समझा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इसकी आलोचना की थी। इसी तरह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का मछली खाने वाला एक वीडियो पिछले साल अप्रैल में प्रसारित हुआ था।उन दिनों चैती नवरात्र चल रहा था। एनडीए के घटक दलों ने तेजस्वी की तीखी आलोचना की थी। राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि एनडीए (NDA) के नेताओं को धर्म-कर्म से कोई मतलब नहीं है। ये वोट बटोरने के लिए ही धार्मिक भावनाओं का उपयोग करते हैं।