लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्मार्ट मीटर (Smart Meters) की समस्याओं के निस्तारण के लिए बिजली कर्मी उपभोक्ताओं के घर जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद जिन लोगों ने रिचार्ज नहीं किया है, उनकी बात सुनेंगे और रिचार्ज के लिए अपील करेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया गया है।
पढ़ें :- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें वजह
पॉवर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल (Dr. Ashish Goel, Chairman, Power Corporation) ने बताया कि विद्युत वितरण निगमों के कर्मचारी स्वतः कटे कनेक्शन के उपभोक्ताओं से संपर्क करके उन्हें रिचार्ज करने के लिए प्रेरित एवं सहयोग कर रहे हैं।
गलत बिल की शिकायत तत्काल ठीक कराएं
इसी क्रम में डॉ. गोयल ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों व वरिष्ठ अधिकारियों से अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का हर दिन निस्तारण किया जाए। यदि गलत बिल की कोई शिकायत आती है तो तत्काल उसे ठीक कराएं।