लखनऊ। यूपी के 14 नए मेडिकल कॉलेजों में उपकरण और फर्नीचर की खरीद में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए आजाद अधिकार सेना (Azad Adhikar Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (National President Amitabh Thakur) ने जांच की मांग की है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3 (Medical Education Section-3) से दिनांक 3 जनवरी 2024 प्राप्त पत्र के अनुसार 14 नए मेडिकल कॉलेज के लिए 82 उपकरण और फर्नीचर के खरीद हेतु 124.218 करोड रुपए की धनराशि दी गई।
अमिताभ ठाकुर का कहना है कि इस खरीद में प्रत्येक आइटम का जो रेट निर्धारित किया गया है। वह उसके बाजार मूल्य से काफी अधिक है। जो आर्टिकुलेटेड स्केलेटन सेट अर्थात संपूर्ण मानव कंकाल 15 से 25 हजार में बताया गया है। वह 45 लाख रुपए में खरीदा गया है। इसी प्रकार 25 से 55 हजार का इमरजेंसी ट्रॉली 4 लाख में और 55-60 हजार का आईसीयू बेड 1.35 लाख में खरीदा गया। यहां तक कि 5,000 का लेक्चर टेबल 14,000 में और 3,000 का सिंगल बेड 20,000 में खरीदा गया है।
अमिताभ ठाकुर ने इस खरीद में 60 से 70 करोड के घोटाले की बात कहते हुए इस खरीद सहित अपने शासनकाल में मेडिकल कॉलेज के उपकरणों के सभी खरीद की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। यह जानकारी आजाद अधिकार सेना प्रवक्ता डॉ नूतन ठाकुर ने दी है।
संलग्न- चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के पत्र सहित मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्रति
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Medical College Scam Complaint (1)