Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा होगा भारतीय स्क्वाड; सामने आयी टीम अनाउंसमेंट की डेडलाइन

IND vs BAN Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा होगा भारतीय स्क्वाड; सामने आयी टीम अनाउंसमेंट की डेडलाइन

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN Test: करीब ढेढ़ महीने के ब्रेक के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम एक बार एक्शन में होगी। जिसमें टीम को 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भारत अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरना चाहेगा, क्योंकि पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से पीटने वाली बांग्लादेश को कम आंकना बड़ी भूल साबित हो सकती है। आइये जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है-

पढ़ें :- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत-विरोधी' गुट आउट, तमीम इकबाल बने नए बॉस

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 से 23 सितंबर के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश के टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से टीम के ऐलान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति के नए सदस्य के रूप में नामित किया। वह समिति में सलिल अंकोला का स्थान लेंगे। जिसके बाद टीम के जल्द ऐलान की उम्मीद जतायी जा रही है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
Advertisement