IND vs ENG T20I ODI Series Announced: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस बीच दोनों टीमों के बीच अपकमिंग टी20आई और वनडे सीरीज की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ये दोनों सीरीज अगले साल 2026 में खेली जाएंगी, जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने दोनों सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है।
पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम अगले साल 2026 में पांच टी20आई और तीन वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई 2026 को पहले टी20आई से होगी, जबकि दौरे का अंत 19 जुलाई को तीसरे वनडे से होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20आई मुक़ाबले 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई 2026 को क्रमशः डरहम, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के मैच 14, 16 और 19 जुलाई 2026 को क्रमशः बर्मिंघम, कार्डिफ़ और लंदन में खेले जाएंगे।
5⃣ T20Is. 3⃣ ODIs
England Fixtures for #TeamIndia's limited over tour of England 2026 announced
#ENGvIND pic.twitter.com/Bp8gDYudXW पढ़ें :- Video-विराट कोहली ने रोहित-सहवाग को 'इग्नोर' कर इस खिलाड़ी को बताया टी20 क्रिकेट का महान बल्लेबाज
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
भारत पुरुष टीम का इंग्लैंड दौरा 2026
टी-20I
पहला टी-20I: 01 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, डरहम
पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे
दूसरा टी-20I: 04 जुलाई, शाम 7:00 बजे IST, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा टी-20I: 07 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा टी-20I: 09 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
पांचवां टी-20I: 11 जुलाई, रात 11:00 बजे IST, यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
वनडे मैच
पहला वनडे: 14 जुलाई, शाम 5:30 बजे IST, एजबेस्टन, बर्मिंघम
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान
दूसरा वनडे: 16 जुलाई, शाम 5:30 बजे IST, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
तीसरा वनडे 19 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे IST, लॉर्ड्स, लंदन