Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 1st ODI Live : शुभमन गिल ने वनडे करियर का जड़ा तीसरा शतक, भारत का स्कोर 200 रन पार

IND vs NZ 1st ODI Live : शुभमन गिल ने वनडे करियर का जड़ा तीसरा शतक, भारत का स्कोर 200 रन पार

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs NZ 1st ODI Live : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के टीम पांच साल बाद भारत में कोई वनडे सीरीज खेल रही है। ऐसे में टीम इंडिया जीत के साथ इस सीरीज का आगाज करना चाहेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। गिल ने 87 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए हैं। वह अब तक 14 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। गिल ने सिर्फ 19 पारियों में तीसरा वनडे शतक लगा दिया है। भारत के लिए इससे कम पारियों में तीन शतक सिर्फ शिखर धवन ही लगा पाए हैं। धवन ने 17 पारियों में तीसरा शतक लगा दिया था।

Advertisement