Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: पुजारा अर्धशतक से चूके, भारत की बढ़त 400 रन के पार

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: पुजारा अर्धशतक से चूके, भारत की बढ़त 400 रन के पार

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच के तीसरे का खेल जारी है। भारत की बढ़त बढ़कर 400 रन के पार हो गई है। मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। लेकिन चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक से चूक गए। भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में दूसरा झटका लगा है। टिक कर खेल रहे पुजारा एजाज पटेल का शिकार बने, जिन्होंने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का लंच-ब्रेक हो गया है। भारत ने यहां दो विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 405 रनों की लीड हासिल कर ली है। विराट इस समय 11 और शुभमन 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी
पढ़ें :- कपिल सिब्बल चुने गए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने दी बधाई

 

 

Advertisement