Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ Final : भारत के दो अनमोल रत्न टी20 वर्ल्ड कप में साबित हुए खोटे सिक्के! क्या फाइनल में बैठेंगे बाहर

IND vs NZ Final : भारत के दो अनमोल रत्न टी20 वर्ल्ड कप में साबित हुए खोटे सिक्के! क्या फाइनल में बैठेंगे बाहर

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ T20 World Cup Final : भारत ने रविवार को रोमांचक सेमी-फाइनल (टी20 वर्ल्ड कप 2026) मैच में 7 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेजबान ने लगातार चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड की टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी। हालांकि, फाइनल से पहले भारत के दो अहम खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। जिनकी टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद से लेकर अब तक भारत ने कोई भी द्विपक्षीय टी20आई सीरीज नहीं गंवाई थी। टीम के इस शानदार प्रदर्शन में दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा- विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती। दोनों ने अपनी टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया और एक के बाद एक सीरीज जितवाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने शुरुआती कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद उनकी फॉर्म भी खो गयी है। उन्हें बल्लेबाजों ने आड़े हाथों लिया है।

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 7 पारियों में 12.71 के कम औसत और 130.88 के स्ट्राइक रेट से कुल 89 रन बनाए हैं। उनका सबसे ज़्यादा स्कोर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन है, जिसमें टूर्नामेंट में तीन बार डक शामिल हैं, ज़्यादातर ऑफ-स्पिन के खिलाफ फेल रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

पढ़ें :- BCCI चीफ मिथुन मन्हास और राजीव शुक्ला ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर जताया दुख

वरुण चक्रवर्ती 2026 T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती 4 मैचों में 6.88 के एवरेज और 5.16 के इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए थे। लेकिन, सुपर 8 में उनके परफॉर्मेंस में कुछ मुश्किलें आईं, खासकर साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में। उन्होंने 4 विकेट लिए लेकिन बहुत ज़्यादा इकॉनमी (कुछ में लगभग 10+) से रन दिए। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिये और सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया। ये महंगा स्पेल रहा है।

फाइनल में क्या भारत लेगा रिस्क? 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जो टीम बेहतर खेलेगी, खिताब उसके नाम होगा। और एक छोटी सी चूक किसी भी टीम को भारी पड़ सकती है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन पर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अगर अभिषेक और वरुण को बाहर बैठाया जाता है तो रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। लेकिन, बहुत कम ही संभावना है कि विनिंग प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए जाएगा।

Advertisement