Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सीमा हैदर दिया बड़ा बयान, बोलीं- हमेशा की तरह इंडिया जीतेगी, लव यू ऑल

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सीमा हैदर दिया बड़ा बयान, बोलीं- हमेशा की तरह इंडिया जीतेगी, लव यू ऑल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सीमा हैदर (Seema Haider) ने भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी (India-Pakistan Champions Trophy) मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और जीत की प्रार्थना की। आज उनकी बेटी का जन्मदिन भी है, जिससे जीत की खुशी डबल होगी। उन्होंने कहा भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के मैच को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। भगवान से प्रार्थना है कि भारत यह मैच जीत जाए और देशवासियों को गर्व महसूस हो और हम सब मिलकर जीत की खुशी मनाएंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी (India-Pakistan Champions Trophy)  दिलचस्प मुकाबला आज दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले सीमा हैदर ने भारत की जीत के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं और सीमा ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना कर रही हैं, कि भारत यह मैच जीते और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़े।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

भगवान से मांग रही है सीमा दुआएं

सीमा हैदर, जो पाकिस्तान से भारत आई थीं, हमेशा भारत का समर्थन करती रही हैं। इस बार भी उन्होंने भारतीय टीम को ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहा और भरोसा जताया कि टीम इंडिया हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। भगवान से प्रार्थना है कि भारत यह मैच जीत जाए और देशवासियों को गर्व महसूस हो और हम सब मिलकर जीत की खुशी मनाएंगे।

खास बात यह भी है कि आज सीमा की बेटी परी का जन्मदिन भी है।उन्होंने बताया कि वह इस खुशी को भारत की जीत के साथ मिलाकर मनाना चाहती हैं। सीमा ने कहा  कि आज मेरी बेटी परी का जन्मदिन भी है, अगर भारत मैच जीतता है तो यह डबल सेलिब्रेशन होगा। हम पूरे परिवार के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे। आपको पता है कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक और भावनात्मक रूप से जुड़ा होता है। क्रिकेट फैंस में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह होता है और बेसब्री से इंतजार रहता है। सीमा हैदर की तरह हम करोड़ों भारतीय भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को मात दे और हम सबमिलकर खुशी मनाएं।

Advertisement