Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Independence Day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर Google ने खास अंदाज में दी बधाई

Independence Day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर Google ने खास अंदाज में दी बधाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Independence Day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर Google ने भारतीयों को खास doodle  के जरिए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। गूगल क्राम ब्राउजर पर दिखने वाला यह डूडल काफी रंग-बिरंगा है। इसमें पतंगों के साथ खुशी मनाते लोगों को देखा जा सकता है।

पढ़ें :- ChatGPT को टक्कर देने आ गया नया एआई टूल; जानें क्या हैं खूबियां

doodle में एक पतंग के ऊपर भी 75 लिखा हुआ है। 15 अगस्त 2022 के इस स्पेशल डूडल को केरल की गेस्ट आर्टिस्ट नीति ने डिजाइन किया है। डूडल के बारे में नीति ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उनके मन में 15 अगस्त को लेकर बचपन की कई यादें हैं। इन्हीं में एक है स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंगों को उड़ाना।

नीति ने आगे कहा कि पतंग एक कलाकार के भाव को अच्छे से दिखाने का एक महत्पूर्ण जरिया है। नीति ने जो डूडल बनाया है उसमें भी पतंगों के जरिए देश के रंगों को दिखाने के साथ आजादी के 75 साल पूरे पर प्यार का संदेश दिया गया है। आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी आजादी की लड़ाई से जुड़े संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी पतंगो का इस्तेमाल किया करते थे।

Advertisement