पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने इस बार 76वें स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) पर झंडारोहण के बाद बड़ा एलान किया है। बता दें कि सीएम नीतीश (CM Nitish) ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) की बात मानकर राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान कर दिया है। इसके अलावा 20 लाख रोजगार भी सृजित किए जाएंगे। इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब देने की कोशिश की है, जो कि पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) पर 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे से मुकरने का आरोप लगा रहे थे।
पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान : जयराम रमेश
गांधी मैदान से बेरोजगारों एवं युवाओं की अपेक्षाओं और सपनों के अनुरूप बिहार में 10 लाख नौकरियाँ एवं अन्य 10 लाख नौकरियों की व्यवस्था करने की ऐतिहासिक घोषणा पर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।
हम और आप ले चलेंगे
बिहार को विकास और प्रगति के पथ
है शपथ! pic.twitter.com/3rgaCLHTNW— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 15, 2022
पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर
तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
10 लाख सरकारी नौकरी के एलान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अभिभावक बताया। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभिभावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)का 76वें स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलानः- 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।जज्बा है बिहारी
,जुनून है बिहार,उत्तम बिहार का सपना, करना है साकार।