Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Independence Day Special Episode KBC-17 : कर्नल सोफ‍िया और कमांडर व्योमिका सिंह ने Big B को सुनाया ऑपरेशन सिंदूर का किस्सा, बोलीं- सिर्फ 25 मिनट में PAK का खेल खत्म…

Independence Day Special Episode KBC-17 : कर्नल सोफ‍िया और कमांडर व्योमिका सिंह ने Big B को सुनाया ऑपरेशन सिंदूर का किस्सा, बोलीं- सिर्फ 25 मिनट में PAK का खेल खत्म…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन का आगाज सोमवार से हो गया है। आगामी स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड केबीसी में काफी कुछ दिखने वाला है। इस एपिसोड में भारतीय सशस्त्र बलों की तीन महिला अधिकारी – कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली शामिल होंगी। हाल ही में जारी प्रोमो में, कर्नल सोफिया दो अधिकारियों के साथ हॉट सीट पर थीं और ऑपरेशन सिंदूर के किस्से शेयर कर रही थीं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

वह होस्ट अमिताभ बच्चन को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताती हैं जो कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमले के बाद चलाया गया था। उन्होंने बताया कि सीमा पार पाकिस्तान में कार्रवाई करना क्यों जरूरी हो गया था? व्योमिका और प्रेरणा ने अपने मिशन के बारे में जानकारियां भी दीं।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार ऐसा कर रहा था। इसलिए जवाब देना बनता था। इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर की योजना बनाई गई। यह एक नया भारत है, नए सोच के साथ।’ विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आगे कहा,कि रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक, 25 मिनट में खेल खत्म कर दिया।’

कमांडर प्रेरणा देवस्थली ने बताया

कमांडर प्रेरणा देवस्थली ने कहा कि टारगेट्स को नष्ट कर दिया गया और किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। प्रोमो खत्म होने से पहले अमिताभ बच्चन को ‘भारत माता की’ का नारा लगाते सुना गया, जबकि दर्शकों ने जवाब में ‘जय’ का नारा लगाया।

जानें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मुख्य प्रवक्ता थीं। 7 मई को हुए इस ऑपरेशन के दौरान, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में कई आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया था। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला, जो 10 मई को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति के बाद समाप्त हुआ। यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब भारत ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के अंदर नौ अलग-अलग जगहों पर आतंकी शिविरों को खत्म कर दिया।

‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ का आगाज 11 अगस्त को हुआ। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक खूबसूरत कविता सुनाकर शो की शुरुआत की। यह सीजन शो में कई नए बदलाव लेकर आया है। इन अपडेट्स की वजह से दर्शक इस नए सीजन का पहले से भी ज्यादा आनंद ले रहे हैं।

Advertisement