Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत और आयेंगे चार राफेल लड़ाकू विमान, चीन और पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

भारत और आयेंगे चार राफेल लड़ाकू विमान, चीन और पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान का एक जत्था जल्द ही फ्रांस से भारत पहुंचने वाला है। 19—20 मई को राफेल विमान भारत आ जायेंगे। बताया जा रहा है ये चारों विमान मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से अंबाला पहुंचने वाले हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

आशंका जताई जा रही है कि फ्रांस अप्रैल 2022 से पहले ही सभी राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंप देगा। इसकी घोषणा संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि मई के अंत तक भारतीय वायु सेना के पास 24 राफेल लड़ाकू जेट होंगे।

अन्य सात को फ्रांस में प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा और दो स्क्वाड्रन के पूरा होने से पहले केवल पांच और सौंपे जाएंगे। अंतिम पांच विमान 2021 की दूसरी छमाही में भारत को दिए जा सकते हैं क्योंकि मिस्र ने भी 30 राफेल लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया है।

 

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा
Advertisement