Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India and New Zealand: भारतीय गेंदबाजी के आगे ढेर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, शमी और सिराज ने बरपाया कहर

India and New Zealand: भारतीय गेंदबाजी के आगे ढेर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, शमी और सिराज ने बरपाया कहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

India and New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है। दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। रोहित शर्मा का ये फैसला सही साबित हो रही है। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ढेर हो गए हैं। सात ही ओवर में न्यूजीलैंड के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।

पढ़ें :- फाइनल से पहले भारत के लिए गुड न्यूज, टीम इंडिया को गहरा जख्म देने वाला न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी हुआ आउट

मोहम्मद शमी ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिए हैं। बता दें कि, शून्य के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। फिन एलेन पांच गेंदों में खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा। वहीं, तीसरा विकेट शमी ने डिरिल मिचेल का लिया। बता दें कि, खबर लिखे जाने पर न्यूजीलैंड के 10 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

पढ़ें :- ICC Champions Trophy Semi-Final 2025 : भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा है भारी?
Advertisement