Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India and New Zealand: शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा ने भी लगाया अर्धशतक, दोनों बल्लेबाज कर रहे तूफानी बल्लेबाजी

India and New Zealand: शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा ने भी लगाया अर्धशतक, दोनों बल्लेबाज कर रहे तूफानी बल्लेबाजी

By शिव मौर्या 
Updated Date

India and New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। वहीं, भारत पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरूआती की है। दोनों ही बल्लेबाजों के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं।

पढ़ें :- फाइनल से पहले भारत के लिए गुड न्यूज, टीम इंडिया को गहरा जख्म देने वाला न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी हुआ आउट

रोहित और शुभमन गिल ने आखिरी मैच में चौके—छक्के की बारिश कर दी है। शुभमन गिल ने महज 33 गेदों पर अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी कर ली है। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी कर ली है। उन्होंने 44 गेंदों पर 57 रन पूरे कर लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

पढ़ें :- ICC Champions Trophy Semi-Final 2025 : भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा है भारी?
Advertisement