Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तीन दिनों के लिए बंद किया गया भारत नेपाल बार्डर, जाने क्या है कारण

तीन दिनों के लिए बंद किया गया भारत नेपाल बार्डर, जाने क्या है कारण

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने अपने पड़ोसी देश के लिए 72 घंटे के निए बार्डर बंद कर दिए है। यह कदम भारत सरकार ने इसलिए उठाया है कि नेपाल में पांच मार्च को चुनाव होने है। चुनाव से ठीक 72 घंटे पहले भारत और नेपाल का बार्डर बंद कर दिया गया है। चुनाव के दौरान दोनों देशों के बीच बॉर्डर बंद करने का नियम। इय नियम इसलिए बनाया गय है कि दोनों देशों में जब चुनाव हो तो अराजकतत्तव उसमें रुकावट न डालें।

पढ़ें :- नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 18 लोगों की मौत, कोशी नदी सहित कई नदियां उफान पर

आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल बिष्णु प्रसाद भट्टा ने बताया कि भारत से बार्डर पार सिर्फ जरूरी चीजों ही जाएंगी। लोगों और सामान की बॉर्डर पार आवाजाही सोमवार आधी रात से बंद कर दिया गया। अब यह बार्डर 72 घंटे के बाद गरुवार आधीरात 12 बजे खुलेंगे। आर्म्ड पुलिस फोर्स को बॉर्डर सुरक्षा पक्का करने का काम सौंपा गया है। वहीं उन्होने बताया कि विदेशी नागरिकों के लिए बार्डर बंद नहीं किए गए है। दस्तावेजों की चेकिंग करने के बाद उन्हे उनके मंजिल तक पहुंचाया जाएगा। भारत के साथ सभी बॉर्डर पॉइंट बंद करने का फैसला चुनावों के लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान 2025 के तहत लिया गया है। नेपाल के बॉर्डर वाले जिलों में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने भी लोगों को बताया है कि भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए बंद रहेगा।

Advertisement