Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pakistan Ceasefire Breaking : पाक ने 3 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन हमले और गोलाबारी

Pakistan Ceasefire Breaking : पाक ने 3 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन हमले और गोलाबारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच शाम पांच बजे से लागू हुआ संघर्ष विराम कुछ ही घंटों में टूट गया। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए हैं।

पढ़ें :- मुझे NTA पर पूरा भरोसा, NEET छात्र बिना डर के परीक्षा दें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि संघर्ष विराम को क्या हो गया? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच भारत की वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यहां आसमान में लाल धारियां दिखीं और विस्फोटों की आवाज़ सुनाई दी। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं. शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लघन किया है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा तोपखाने से गोलाबारी की गई है। वहीं, बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. वहीं, भारतीय सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने बीएसएफ को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। इन घटनाओं के बाद जम्मू के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट कर दिया गया है. बारामुला में भी ब्लैकआउट किया गया है। श्रीनगर के कई इलाकों में बिजली गुल हुई है।

पढ़ें :- International Yoga Day 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू ने जबलपुर और पीएम मोदी ने कोलकाता में हजारों लोगों के साथ किया योग

इसके अलावा राजस्थान के पोकरण में भारी संख्या में ड्रोन आ रहे हैं। हालांकि, डिफेंस सिस्टम इन्हें नष्ट कर रहा है। राजौरी में भी गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।

Advertisement