Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. United Nations Human Rights Council: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में छठे कार्यकाल लिए फिर से चुना गया भारत,देश लिए गर्व का दिन

United Nations Human Rights Council: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में छठे कार्यकाल लिए फिर से चुना गया भारत,देश लिए गर्व का दिन

By अनूप कुमार 
Updated Date

न्यूयार्क: भारत गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के लिए छठे कार्यकाल (2022-24) के लिए भारी बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित हुआ। निर्वाचन के बाद भारत ने सम्मान, संवाद और सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रचार को बढ़ाने और उनके संरक्षण की प्रतिबद्धता भी जताई।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भारत की इस उपलब्धी की सूचना ट्वीट करके दी। ट्वीट में कहा गया कि भारत UNHRC 2022-24 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से भारी मतो से निर्वाचिक हुआ है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को अपना विश्वास जताने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

 

UNHRC 2022-24 के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का चयन गुप्त मतदान के जरिये किया।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement