Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NCERT की किताबों में ‘INDIA’ का नाम बदलकर होगा ‘भारत’

NCERT की किताबों में ‘INDIA’ का नाम बदलकर होगा ‘भारत’

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

INDIA will be renamed as Bharat in NCERT books: एनसीईआरटी की किताबों में अब जल्द ही बदला होने वाला है। एनसीईआरटी किताबों में INDIA के स्थान पर भारत लिखा जाएगा। NCERT पैनल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकार किया गया। साथ ही प्राचीन इतिहास की जगह किताबों में क्लासिकल हिस्ट्री को भी शामिल किया जा सकता है। समिति ने हिंदू योद्धाओं की वीरगाथा को भी किताब का हिस्सा बनाने का सुझाव दिया है।

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

NCERT राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तर्ज पर अपने पाठ्यक्रम में संशोधन कर रहा है। इसे तय करने के लिए 19 सदस्यीय नेशनल सिलेबस एंड टीचिंग लर्निंग मटेरियल कमेटी गठित की गई थी। बुधवार को समिति के अध्यक्ष सीआई आइजैक ने कहा कि इंडिया शब्द का आमतौर पर इस्तेमाल ईस्ट इंडिया कंपनी और 1757 के प्लासी के युद्ध के बाद होना शुरु हुआ था। जबकि भारत का जिक्र विष्णु पुराण जैसे प्राचीन लेखों में मिलता है, जो सात हजार साल पुराने है। ऐसे में समिति ने आम सहमति से सिफारिश की है कि सभी कक्षाओं में भारत के नाम का इस्तेमाल होना चाहिए।

समिति ने किताबों में ‘हिंदू योद्धाओं की जीत’ के बारे में भी पढ़ाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल, किताबों में हमारी असफलताएं शामिल की गई हैं। लेकिन मुगलों और सुल्तानों पर हमारी जीत के बारे में नहीं बताया गया। उदाहरण के लिए किताबों में बताया गया है कि मोहम्मद गौरी ने भारत पर आक्रमण किया था।

Advertisement