Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India Women World Cup Squad Announcement: हरमनप्रीत और स्मृति पहुंची बीसीसीआई ऑफिस, वर्ल्ड कप स्क्वाड का होगा ऐलान

India Women World Cup Squad Announcement: हरमनप्रीत और स्मृति पहुंची बीसीसीआई ऑफिस, वर्ल्ड कप स्क्वाड का होगा ऐलान

By Abhimanyu 
Updated Date

India Women World Cup Squad Announcement: आज (19 अगस्त) को एसीसी मेंस एशिया कप 2025 के साथ-साथ आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। जिसके लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना दोनों बीसीसीआई कार्यालय पहुंच गई हैं। वहीं, एशिया कप टीम चयन बैठक के लिए मेंस टी20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव भी बीसीसीआई कार्यालय पहुंचे हैं।

पढ़ें :- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत-विरोधी' गुट आउट, तमीम इकबाल बने नए बॉस

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से शुरू होने वाला है, जहाँ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपनी धरती पर अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी। 19 अगस्त को होने वाली टीम की घोषणा भारत के अभियान को आकार देने में अहम होगी। उप-कप्तान स्मृति मंधाना और युवा स्टार प्रतीका रावल प्रमुख सलामी बल्लेबाज़ी विकल्प हैं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और हरलीन देओल मध्य क्रम को मज़बूत करेंगी। दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और राधा यादव सहित भारत का स्पिन आक्रमण मज़बूत दिख रहा है। हालाँकि, रेणुका सिंह और अमनजोत कौर की चोट की चिंता भारत के विश्व कप संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

Advertisement