नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के बाद से भारतीय सेना (Indian Army) जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर ढेर कर रही है। अब गुरुवार को सेना ने 3 आतंकियों को पुलवामा के त्राल इलाके में ढेर कर दिया है। खबरों के मुताबिक त्राल के नादेर इलाके में मारे गए ये तीनो आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े थे। मारे गए सभी आतंकियों का कनेक्शन पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से निकला है।
पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान
बता दें कि ये सभी अवंतीपोरा के त्राल इलाके में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी। खुफिया जानकारी पर इनके खिलाफ अभियान चलाया गया।
2 मुठभेड़ में 6 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
बता दें कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। पिछले 48 घंटे में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। दो दिन पहले भी शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। 13 मई को शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के तीन आतंकी मारे गए थे।
इसके अलावा पुलवामा के त्राल एनकाउंटर (Tral Encounter) में मारा गया आतंकी आसिफ शेख (Terrorist Asif Sheikh) है। वह जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का कमांडर था। त्राल तहसील के नादेर गांव में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरु किया वैसे ही आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।
पढ़ें :- Lahore AQI : लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
शोपिया में सुरक्षा बलों ने ढेर किया था आतंकी कुट्टे को
बता दें कि 13 तारीख को शोपिया एनकाउंटर (Shopiya Encounter) में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का ऑपरेशनल चीफ शाहिद कुट्टे भी मारा गया था। खबरों के मुताबिक पहलगाम अटैक (Pahalgam Attack) में उसका भी हाथ था। लेकिन पुलवामा एनकाउंटर (Pulwama Encounter) में मारे गए आतंकियों का पहलगाम अटैक से कनेक्शन है या नहीं, फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।