Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Indian boxer Lovlina Borgohain: महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप की पदक विजेता लवलीना को असम सरकार देगी ₹50 लाख

Indian boxer Lovlina Borgohain: महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप की पदक विजेता लवलीना को असम सरकार देगी ₹50 लाख

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indian boxer Lovlina Borgohain: असम सरकार ने बुधवार को महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वालीं लवलीना बोरगोहेन को ₹50 लाख का इनाम देने की घोषणा की।  राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की। लवलीना ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 75 किग्रा वर्ग के करीबी शिखर मुकाबले में दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की केटलिन ऐनी पार्कर को हराया।

पढ़ें :- Indian Women's Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सलीमा टेटे होंगी नई कप्तान

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘सबसे पहले, लवलीना ने असम के लिए ओलंपिक पदक जीता। फिर वह विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली राज्य की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।’’ लवलीना ने हमें गौरव प्रदान किया है और असम विधानसभा ने सर्वसम्मति से उन्हें 50 लाख रुपये देने का आज फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, बोरगोहेन पहली असमी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलम्पिक में पदक जीता है और अब विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।

Advertisement