Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. देसी ब्रांड LAVA का 6000mAh बैटरी और 50 MP कैमरे वाला फोन इस दिन होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट से कई फीचर्स आए सामने

देसी ब्रांड LAVA का 6000mAh बैटरी और 50 MP कैमरे वाला फोन इस दिन होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट से कई फीचर्स आए सामने

By Abhimanyu 
Updated Date

LAVA Bold N4 Pro launch Date : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने आगामी स्मार्टफोन LAVA Bold N4 Pro को 18 सितंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। लेकिन, लॉन्च से पहले Amazon India पर लाइव माइक्रोसाइट से इस फोन की कई खूबियां सामने आ चुकी हैं। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी और 50 MP कैमरे जैसे फीचर्स से लैस होगा।

पढ़ें :- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, LAVA Bold N4 Pro स्मार्टफोन में पीछे की तरफ मल्टी-कैमरा सेटअप और 6000mAh की बैटरी होगी। साथ ही, कंपनी ने इसके सॉफ्टवेयर अनुभव में ऐप स्विचिंग, स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग जैसी खूबियों पर भी ज़ोर दिया है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है, हालांकि माइक्रोसाइट पर अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इसमें कौन सी IP रेटिंग होगी।

आगामी फोन भारत में गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। साथ ही, इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50 MP का मेन रियर कैमरा होगा। इससे पहले ब्रांड ने LAVA Bold N4 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब वह भारतीय बाज़ार में Pro मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। 18 सितंबर को होने वाले लॉन्च की तारीख़ नज़दीक आ रही है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ब्रांड इस डिवाइस के बारे में और जानकारी देगा।

Advertisement