Nepal Flash Flood : नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पर्वतीय देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर नेपाल में घायल या लापता भारतीय नागरिकों की जानकारी दी जा सकती है।
पढ़ें :- PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार
हेल्पलाइन नंबर- +977 985 131 6807
+977 970 910 7500
फ्लड से प्रभावित भारतीय नागरिक सहायता और जरूरी जानकारी के लिए इन आपातकालीन नंबरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेपाल में फ्लैश फ्लड से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 105 भारतीयों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। भारतीय दूतावास ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। भारतीय अधिकारियों की ओर से राहत और बचाव प्रयासों पर भी नजर रखी जा रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है और राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।