Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indian Navy rescues: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया

Indian Navy rescues: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indian Navy rescues : भारतीय नौसेना ने कहा कि अरब सागर में 12 घंटे तक चले साहसिक अभियान के दौरान कम से कम 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री डाकुओं के चंगुल से बचाया गया। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालियाई समुद्री डाकुओं से कम-से-कम 23 पाकिस्तानी मछुआरों को बचाया है। नौसेना के मुताबिक, 12-घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा। नौसेना ने कहा कि शुक्रवार तड़के आईएनएस सुमेधा ने एक डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद मछुआरों की नाव ‘अल-कंबर’ को रोका था। इस ऑपरेशन में इंडियन नेवी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए समंदर में शौर्य दिखाने में कामयाब रही।

पढ़ें :- मोदी सरकार उन करोड़ों लोगों का मुंह बंद करना चाहती है, जिन्होंने विपक्ष के सांसदों को वोट दिया है : प्रियंका गांधी

अपनी सामरिक विशेषज्ञता और रणनीतिक समन्वय का इस्तेमाल करते हुए, भारतीय नौसैनिक बलों ने समुद्री डाकुओं के साथ बातचीत शुरू की, जिससे उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आत्मसमर्पण ने समुद्री डकैती से निपटने और क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना के लिए एक निर्णायक जीत को चिह्नित किया।

Advertisement