Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारतीय रेलवे ने RailOne सुपर ऐप किया लॉन्च, टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

भारतीय रेलवे ने RailOne सुपर ऐप किया लॉन्च, टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

By santosh singh 
Updated Date

Railone App Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को RailOne सुपर ऐप लॉन्च कर दिया है। इस सुपर ऐप की शुरुआत खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने की। RailOne सुपर ऐप के माध्यम सिर्फ 1 काम नहीं, बल्कि टिकट संबंधी करीब 9 काम एक साथ कर करते हैं। इस ऐप के माध्यम से नॉर्मल टिकट से लेकर तत्काल टिकट और रिफंड से लेकर PNR चेक करने तक की सेवाओं का लाभ यात्री उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से नियमित यात्रा करते रहते हैं, तो RailOne सुपर ऐप की ये सुविधाएं आपके काम आ सकती हैं।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

RailOne सुपर ऐप की सुविधाएं RailOne सुपर ऐप के बारे में कहा जा रहा है कि अब यात्रियों की सभी परेशानियों का हल एक ही मोबाइल ऐप हो जाएगा। इस ऐप की मदद से यात्री इन बेहतरीन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसे-

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

RailOne सुपर ऐप से आरक्षित (रिजर्व) और अनारक्षित (अनरिजर्व) टिकट बुक कर सकते हैं।

इस ऐप से प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं।

RailOne ऐप की मदद से ट्रेन का रूट, समय, कितना बिलम है भी मालूम कर सकते हैं।

इस ऐप की मदद से PNR स्टेटस भी चंद सेकंड में चेक कर सकते हैं।

RailOne ऐप की मदद से फूड भी ऑर्डर करना अब आसान हो जाएगा।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

ऐप की मदद से मंथली पास बनवा सकते हैं।

कोच पोजीशन चेक कर सकते हैं।

रिफंड की बेहतरीन सुविधा

शायद आपको मालूम होगा कि टिकट कैंसिल करने से लेकर अपने रद्द हो जाती है, तो रिफंड के लिए IRCTC अकाउंट पर जाना होता था, लेकिन अब रिफंड के लिए आपको IRCTC पर जाने की जरूरत नहीं है।अगर किसी वजह से टिकट कैंसिल हो जाता है, यात्रा रद्द हो जाती है, तो यात्री RailOne ऐप की मदद से सीधे रिफंड के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आपको बता दें कि RailOne ऐप में R-Wallet की सुविधा भी दी गई है। इस वॉलेट की मदद से टिकट पेमेंट करना यात्रियों के लिए और भी अधिक आसान हो जाएगा।

RailOne ऐप से रीयल टाइम ट्रेन ट्रैकिंग करें

शायद आपको मालूम होगा कि टिकट कैंसिल करने से लेकर अपने रद्द हो जाती है, तो रिफंड के लिए IRCTC अकाउंट पर जाना होता था, लेकिन अब रिफंड के लिए आपको IRCTC पर जाने की जरूरत नहीं है।अगर किसी वजह से टिकट कैंसिल हो जाता है, यात्रा रद्द हो जाती है, तो यात्री RailOne ऐप की मदद से सीधे रिफंड के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आपको बता दें कि RailOne ऐप में R-Wallet की सुविधा भी दी गई है। इस वॉलेट की मदद से टिकट पेमेंट करना यात्रियों के लिए और भी अधिक आसान हो जाएगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

RailOne ऐप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को एंड्रॉयड और एप्पल प्ले स्टोर, दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद, RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यात्री लॉगिन कर सकता है।

Advertisement