Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. WhatsApp University के जाल में फंसी देश की महिला IPS किरण बेदी, VIDEO शेयर करने पर हुईं ट्रोल

WhatsApp University के जाल में फंसी देश की महिला IPS किरण बेदी, VIDEO शेयर करने पर हुईं ट्रोल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी (Indian woman IPS Kiran Bedi)  एक बार फिर से व्हाट्सएप फॉरवर्ड संदेश का शिकार होकर एक गलत वीडियो शेयर कर बैठीं है। इससे पहले भी उनके कुछ ट्वीट्स काफी विवादित रहे हैं, जिन्हें तथ्यात्मक रूप से गलत पाया गया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

किरण बेदी ने बीते बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक शार्क एक उड़ते हुए हेलिकॉप्टर पर हमला कर देती है। इस वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में गलत जानकारी लिखी नजर आई।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इस वीडियो को किरण बेदी के द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद ट्विटर पर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी (WhatsApp University) ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने किरण बेदी को जमकर ट्रोल किया।

किरण बेदी ने जिस वीडियो के शेयर किया उस पर लिखा है- ‘नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने इस वीडियो के लिए 1 मिलियन डॉलर रुपए खर्च कर इसके राइट्स खरीदे। यह काफी दुर्लभ है। वीडियो की वजह से किरण बेदी की तीखी आलोचना भी हो रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

बता दें कि यह वीडियो साल 2017 में आई फिल्म ‘5 Headed Shark Attack’ का एक सीन है, जिसे किसी ने गलत जानकारी के साथ वायरल कर दिया। नेशनल जियोग्राफिक चैनल को लेकर भी इस वीडियो में जो दावा किया गया है वो गलत है। वीडियो के बाद किरण बेदी की काफी आलोचना भी हो रही है। यूजर्स ने किरण बेदी के इस ट्वीट के नीचे कमेंट करते हुए उनके पुराने दो ट्वीट भी याद दिलाए जिसमें उन्होंने गलत जानकारी साझा की थी।

इससे पहले किरण बेदी ने ट्विटर पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि स्पेस एजेंसी नासा ने सूर्य की ‘ओउम’ ध्वनि के साथ आवाज रिकॉर्ड किया है। किरण बेदी को इस वीडियो के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। किरण बेदी को एक और वीडियो के लिए भी ट्रोल किया जाता है। दरअसल उन्होंने एक बजुर्ग महिला का डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपनी भूल सुधारी थी।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या
Advertisement