India’s Got Latent: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को कॉमेडियन समय रैना (Comedian Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ (India’s Got Latent) पर किए गए एक भद्दे मजाक अब भारी पड़ता नजर आ रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि अब अल्लाहबादिया समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कई गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
जानें क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)ने कहा कि ‘मुझे भी इसकी जानकारी मिली है हालांकि मैंने उसे देखा नहीं है। मुझे पता चला है की भद्दे तरीके से चीज़ों को चलाया गया है, जो बिलकुल गलत है। फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है लेकिन हमारी फ्रीडम तब ख़त्म हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम में एनक्रोच करते है। ये ठीक नहीं है। हर किसी की मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किये हैं। अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।
इंडियाज गॉट लैटेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया
रणवीर इंडियाज गॉट लैटेंट (India’s Got Latent) के हालिया एपिसोड में समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा उर्फ द रिबेल किड और अन्य के साथ जज के रूप में दिखाई दिए। एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतियोगी से ऐसा सवाल पूछा, जिसकी इंटरनेट पर खूब आलोचना हुई। यह सवाल इतना भद्दा है कि हम यहां लिख नहीं सकते। बस इतना बता सकते हैं कि उन्होंने कंटेस्टेंट को उसके माता-पिता की निजी पलों में दखल देने की बात शामिल है।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
समय रैना भी हैरान
इस सवाल ने रैना को भी चौंका दिया, जो अपने डार्क ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। रैना ने पूछा,’क्या बकवास है? क्या हो गया है रणवीर भाई को?’ इसके अलावा शो के एक अन्य जज को यह पूछते हुए सुना गया।