Asha Bhosle suffers cardiac arrest : मशहूर प्लेबैक गायिका आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ को लेकर चिंता व्यक्त की है।
पढ़ें :- अभी न जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं..., सितारों की दुनिया में चली गईं गीतों की आशा
पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ पीटीआई के अनुसार, सूत्रों ने रविवार को बताया कि मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले, जिन्हें कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 92 वर्षीय गायिका को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
पढ़ें :- मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
सूत्रों ने बताया, “वह ICU में हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।” बता दें कि आशा भोसले गायिकी की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 20 भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गाकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।