IndiGo flight: गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी बीच हवा में इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी आई, जिसके कारण विमान को मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा करानी पड़ी।
पढ़ें :- Lucknow News : बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैडिंग,यात्री अस्पताल में भर्ती
खबरों के मुताबिक, फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी।
जब विमान एयरपोर्ट की ओर वापस मुड़ा, तो वह लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
विमान को मंज़ूरी मिलने और ऑपरेशनल ज़रूरतों के आधार पर, दिल्ली के लिए उड़ान का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे कर दिया गया है।