Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indonesian Volcanoes : इंडोनेशिया में धमाके के बाद अचानक फटा ज्वालामुखी , 10KM ऊंची उड़ी राख

Indonesian Volcanoes : इंडोनेशिया में धमाके के बाद अचानक फटा ज्वालामुखी , 10KM ऊंची उड़ी राख

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indonesian Volcanoes : इंडोनेशिया में उस समय चौकाने वाला हादसा हो गया जब धमाके के बाद अचानक ज्वालामुखी फट गया और उस विस्फोट से करीब 10 किलोमीटर ऊंचाई तक राख का बड़ा गुबार उठ गया। खबरों के अनुसार, इंडोनेशिया के माउंट डुकोनो ज्वालामुखी पर ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चेतावनी और नो-गो जोन के बावजूद 20 हाइकर्स पहाड़ पर चढ़ गए। अचानक ज्वालामुखी फट पड़ा और देखते ही देखते आसमान राख और धुएं से भर गया।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो सिंगापुर के पर्यटक थे। एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं। अब अधिकारियों का कहना है कि कई Foreign Tourists सिर्फ सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं।

राख का बड़ा गुबार
ये लोग उस इलाके में मौजूद थे जहां जाने पर बैन लगा हुआ था। हलमहेरा द्वीप पर स्थित इस Volcanic Eruptions से करीब 10 किलोमीटर ऊंचाई तक राख का बड़ा गुबार उठ गया। हालांकि आसपास कोई शहर या गांव नहीं था, इसलिए तुरंत किसी आबादी को खतरा नहीं हुआ। ज्वालामुखी के करीब 9 किलोमीटर के दायरे में कोई बस्ती नहीं है।

Advertisement