इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (Indore City) के विजय नगर थाना (Vijay Nagar Police Station) क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मंगलवार शाम 4:30 बजे एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) ने 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया है। इस घटना के दौरान गार्ड ने बैंक में हवाई फ़ायर भी किया और रुपये लेकर फरार हो गया।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
पुलिस संदिग्ध की तलाश के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना से कानून व्यवस्था पर एक बार फिर प्रश्न चिह्न लग गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राहक का बैग लेकर भागा है।