Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Infinix Zero 40 5G को FCC लिस्टिंग में किया गया स्पॉट; कई फीचर्स आए सामने

Infinix Zero 40 5G को FCC लिस्टिंग में किया गया स्पॉट; कई फीचर्स आए सामने

By Abhimanyu 
Updated Date

Infinix Zero 40 5G Possible Specifications: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स के एक नया स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। यह पावरफुल स्मार्टफोन Infinix Zero 40 5G हो सकता है। जिसे इससे पहले यूरोप सर्टिफिकेशन साइट और Geekbench लिस्टिंग पर देखा जा चुका है। वहीं, अब इनफिनिक्स आगामी फोन के कुछ मेन स्पेक्स सामने आ चुके हैं।

पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, FCC लिस्टिंग में Infinix Zero 40 5G को X6861 मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट किया गया है। फोन की Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी फोन में Dimensity 8200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस Android 14 OS के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन 6.78 इंच का डिस्प्ले और AMOLED पैनल के साथ आ सकता है।

Infinix Zero 40 5G के कलर वेरिएंट्स में से पोलर ब्लैक भी एक वेरिएंट हो सकता है। फोन राउंड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फोन में रियर में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं। फोन में डुअल LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है। फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी कंफिग्रेशन में भी लॉन्च हो सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है।

Advertisement