Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Inflation : दिल्ली-NCR में टमाटर ने लगाया शतक, आलू-प्याज के भी चढ़े भाव, आम रसोई का बिगाड़ा बजट

Inflation : दिल्ली-NCR में टमाटर ने लगाया शतक, आलू-प्याज के भी चढ़े भाव, आम रसोई का बिगाड़ा बजट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में लगी आग ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में खुदरा बाजार (Retail Market) में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हाल में पड़ी भीषण गर्मी से टमाटर की आवक पर असर पड़ा है। वहीं, आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs) के मुताबिक, टमाटर की औसत कीमत 58.25 रुपये किलो है। हालांकि कई शहरों में दाम 130 रुपये तक पहुंच चुके हैं। व्यापारियों के मुताबिक, हालिया गर्मी की तपिश से टमाटर की पैदावार पर बुरा असर पड़ा है। इससे लगातार कीमतें बढ़ रही हैं।

एनसीआर (NCR) में मदर डेयरी (Mother Dairy) के सफल स्टोर्स (Safal Stores) में टमाटर 75 रुपये किलो है। हालांकि, थोक बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम ऑनलाइन भी महंगे बिक रहे हैं। ब्लिंकिट पर यह 100 रुपये में बिक रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, आलू भी 40 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि प्याज 50 रुपये किलो है।

शाकाहारी थाली जून में 10 फीसदी हुई महंगी, मांसाहारी थाली के दाम जून में चार फीसदी घटकर 58.30 रुपये हो गए

टमाटर, आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों का सीधा असर दूसरे महीने भी शाकाहारी थाली (Vegetarian Thali) पर देखा गया है। जून में शाकाहारी थाली (Vegetarian Thali)  सालाना आधार पर 10 फीसदी महंगी होकर 29.40 रुपये हो गई है। जून 2023 में इसकी कीमत 26.7 रुपये थी। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में 27.80 रुपये की तुलना में कीमत 5.75 फीसदी बढ़ी है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा, चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 14 फीसदी की कमी आई है। मांसाहारी थाली (Non-Vegetarian Thali) में इसका योगदान 50 फीसदी होता है। मांसाहारी थाली के दाम जून में चार फीसदी घटकर 58.30 रुपये हो गए हैं। जून 2023 में इसकी कीमत 60.50 रुपये थी। मई में 55.90 रुपये की तुलना में 4.29 फीसदी महंगी है।

सालाना आधार पर टमाटर के दाम 30 फीसदी , आलू के 59 फीसदी और प्याज के 46 फीसदी बढ़े हैं। चावल 13 फीसदी व दाल 22 फीसदी महंगी हो गई है। मासिक आधार पर टमाटर 29 फीसदी , आलू 9 फीसदी, प्याज 15 फीसदी महंगा हुआ है। क्रिसिल के आंकड़ों से अनाज, दालें, चिकन, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल व कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।

Advertisement