Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. गंगोत्री हाईवे पर इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौत , रेस्क्यू जारी

गंगोत्री हाईवे पर इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौत , रेस्क्यू जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Innova car falls into river :  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरूवार सुबह कार हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल है और दो लोग लापता हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में सात लोग सवार थे, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव शुरू किया।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी 2 दिन की अनुमति, जानें क्या हैं नियम

चारों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई है। वाहन में सवार दो अन्य लोगों की तलाश के लिए नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खबरों के मुताबिक, यह हादसा गंगनानी धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की तरफ हुआ। इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे नदी में जा गिरी। हादसे का शिकार हुई इनोवा कार में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें छह लोग गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि कार का चालक उत्तराखंड का निवासी बताया गया।

 

पढ़ें :- श्री गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग से भक्तिमय हुआ भागवत कथा महोत्सव : आचार्य संतोष भाई
Advertisement