International wrestler Divya Kakran : भारतीय खेल जगत से अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। महिला पहलवान दिव्या काकरन (Female wrestler Divya Kakran) के तलाक की खबर आ गई है। दिव्या काकरान ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। दिव्या भारत के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। वे कई बार भारत केसरी रह चुकी हैं। भारतीय खेल जगत एक बार फिर व्यक्तिगत रिश्तों में अलगाव से भावुक हो उठा है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा: “नमस्ते, जैसा कि आप जानते हैं, मैं दिव्या काकरान हूं। मैं आपसे कुछ निजी बातें साझा करना चाहती थी। मैंने हाल ही में अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है।”
उन्होंने आगे लिखा: “यह मेरे जीवन के भावनात्मक रूप से सबसे कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, आत्मचिंतन और खुद को छोड़ देने का अनुभव रहा है… लेकिन साथ ही स्पष्टता, विकास और शक्ति के ऐसे पल भी आए हैं जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था।”
कुछ दिनों पहले सायना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप (Saina Nehwal and Parupalli Kashyap) के अलगाव की खबरों ने भी भारतीय खेल जगत में हलचल मचा दी थी। अब दिव्या काकरान का तलाक खेल प्रेमियों के लिए एक और भावनात्मक झटका लेकर आया है।
दिव्या काकरान ने हमेशा महिला खिलाड़ियों की चुनौतियों और संघर्षों को मंचों पर बेबाकी से रखा है। निजी जिंदगी की मुश्किलों के बावजूद, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) और एशियन गेम्स (Asian Games) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत को पदक दिलाए हैं। उन्होंने साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी लक्ष्य पर डटे रहना ही सच्ची खिलाड़ी की पहचान है।