International Yoga Day 2024: आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग करने से शरीर निरोगी होता है। डेली दिनचर्या में योग को जरुर शामिल करना चाहिए। योग करने से शरीर के सभी अंगों को फायदा होता है। सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से शरीर से तमाम बीमारियां दूर रहती हैं।
पढ़ें :- USA और भारत दस दिसबंर से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर करेंगे बातचीत, इसी कैलंडर वर्ष में पहले चरण के समझौते पर होंगे हस्ताक्षर
अगर शरीर के किसी भी अंग में आपको किसी भी तरह की दिक्कत है तो आपको योगासन करना चाहिए। सूर्यनमस्कार (Surya Namaskar) ऐसा योग है जो हर रोज करना चाहिए। इससे सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानें सूर्य नमस्कार करने के फायदे।
सूर्य नमस्कार करने से शरीर के तमाम फायदे होते है। डेली सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से स्ट्रेस और चिंता से छुटकारा मिलता है। रोजमर्रा की टेंशन का बहुत बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको चिंता-स्ट्रेस से छुटकारा मिल सकता है। सूर्य नमस्कार करने के दौरान सांसों का खास ध्यान रखें। इससे मन शांत, स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी बीमारी से राहत मिलती है। इसे सूरज की रोशनी में कि जाती है ताकि शरीर को विटामिन डी मिले और डिप्रेशन कम हो।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) के दौरान गहरी और लंबी सांस लेनी चाहिए। इससे फेफड़ों की भी एक्सरसाइज होती है। गहरी सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता दूर होती है। सूर्य नमस्कार करना सांस के लिए बेहतर होता है।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से लिवर और किडनी अच्छा होता है। ये दोनों ऑर्गन शरीर से गंदगी निकालने का काम करती है। बॉडी को डिटॉक्स करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। सूर्य नमस्कार एक फिजिकल एक्सरसाइज है। जिसे करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है।
पढ़ें :- Bigg Boss 19 : ‘बिग बॉस 19’ शो अपने आखिरी पड़ाव पर, फिनाले से पहले विकिपीडिया ने सुना दिया फैसला, वोटिंग ट्रेंड में आया ट्विस्ट
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे सभी ऑर्गन में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। हाई बीपी कंट्रोल में रहता है जोकि दिल के लिए भी फायदेमंद है और पाचन व्यवस्था भी ठीक रहती है।