Intoxicated young man stole a plane : हंगरी में नशे में धुत 24 साल के एक युवक ने उस समय सबकी जान सांसत में डाल दिया जब जब उसने प्लेन चुराकर विमान प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि उस प्लेन को रोकने के लिए तुरंत दो फाइटर जेट्स मैदान में उतरना पड़ा। युवक ने प्लेन उड़ाते हुए न्यूक्लियर प्लांट के बेहद करीब ले पहुंचा। जैसे ही विमान प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुआ, सैन्य रडार ने उसे पकड़ लिया।
पढ़ें :- Heathrow Airport: हवा में डगमगाया ब्रिटिश एयरवेज का विमान, दो बार रनवे से टकराई पूंछ; VIDEO वायरल
यह घटना हंगरी के पाक्स इलाके में हुई। यहां देश का एकमात्र न्यूक्लियर प्लांट मौजूद है। सुरक्षा कारणों से इस संयंत्र के आसपास का इलाका नो-फ्लाई जोन है। नागरिक विमानों को प्लांट से करीब दो मील के दायरे में 20 हजार फीट से कम ऊंचाई पर उड़ने की परमिशन नहीं है। लेकिन एक सेस्ना 172 प्लेन इस प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया।
खतरे को देखते हुए हंगरी की सेना ने तुरंत दो ग्रिपेन फाइटर जेट्स को विमान की ओर भेजा।
इसी बीच कुछ ही मिनट बाद विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग हो गई। प्लेन करीब चार मील दूर एक सूरजमुखी के खेत में जा गिरा। लैंडिंग इतनी खराब थी कि प्लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट को चोट नहीं लगी। फाइटर जेट्स ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को ढूंढ लिया है।
पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद 24 साल का पायलट मौके से भागने की कोशिश करने लगा। वह पास की सड़क पर बेहद परेशान हालत में पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान एक कार वहां से गुजरी। आरोप है कि युवक ने कार लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि उसे समय रहते रोक लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए ले गई।