1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Delta Air Lines Boeing 757 : 147 यात्रियों वाली फ्लाइट के पायलट की अचानक बिगड़ी तबीयत, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Delta Air Lines Boeing 757 : 147 यात्रियों वाली फ्लाइट के पायलट की अचानक बिगड़ी तबीयत, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को उस समय डर का माहौल बन गया जब यात्रियों को पता चला कि प्लेन के कैप्टन की तबीयत बेहद खराब हो गई है। उस वक्त बोइंग 757 विमान में कुल 147 यात्री सवार थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delta Air Lines Boeing 757 : लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को उस समय डर का माहौल बन गया जब यात्रियों को पता चला कि प्लेन के कैप्टन की तबीयत बेहद खराब हो गई है। उस वक्त बोइंग 757 विमान में कुल 147 यात्री सवार थे।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

कैप्टन खुद भेजा रेडियो संदेश

अपनी तबीयत बिगड़ने के बाद कैप्टन ने खुद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air Traffic Control) को रेडियो पर संदेश भेजा कि वे बीमार महसूस कर रहे हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल जाने की जरूरत है।

खबरों के अनुसार, “मैं कैप्टन हूं। मैं ही बीमार हूं। मैं जेट से गेट तक टैक्सी करने जा रहा हूं। फिर मुझे अस्पताल जाना है।” कैप्टन को एयर ट्रैफिक रिकॉर्डिंग पर टॉवर से यह कहते हुए सुना जा सकता है।

हालात की मजबूरी को देखते हुए फ्लाइट DL437 को डेट्रॉइट के वेस्ट काउंटी एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। वहां विमान की Emergency Landing कराई गई। विमान के सुरक्षित उतरते ही कैप्टन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरे क्रू मेंबर्स के विमान में सवार होने के बाद फ्लाइट बोस्टन के लिए रवाना हो गई।

पढ़ें :- Video-इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना प्राइवेट जेट, दोनों पायलटों की मौत

डेल्टा एयरलाइंस ने इस घटना से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। कैप्टन की मौजूदा सेहत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...