iPhone 17 Series Launch Date: एपल की संभावित आईफोन 17 सीरीज (iPhone 17 Series) का बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। यह सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है, क्योंकि Apple के CEO टिम कुक ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Apple 9 सितंबर को एक शानदार इवेंट आयोजित करेगा। जिसमें इस सीरीज के पेश होने की पूरी संभावना है।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
पिछले साल, एपल ने 9 सितंबर को अपनी आईफोन 16 सीरीज (iPhone 16 Series) का अनावरण किया था। अब कंपनी ने अपने इवेंट की तारीख इस बार भी 9 सितंबर ही चुनी है। माना जा रहा है कि कंपनी के अगली फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च के लिए यही तारीख होगी। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे पीटी (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) एप्पल पार्क स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में शुरू होगा। जिसको ‘Awe dropping Apple Event’ नाम दिया गया है।
Get ready for an awe dropping #AppleEvent on Tuesday, September 9! pic.twitter.com/uAcYp2RLMM
— Tim Cook (@tim_cook) August 26, 2025
पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
एपल के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण apple.com या एप्पल टीवी ऐप पर किया जाएगा। घोषणा पोस्ट में, एक चमकता हुआ एप्पल लोगो देखा जा सकता है। अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि इस कार्यक्रम में कौन से डिवाइस पेश किए जाएँगे। लेकिन पिछली रिपोर्ट्स और अफवाहों से संकेत मिल रहे हैं कि एपल बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज़, AirPods Pro 3, नई Apple Watch सीरीज़ और भी बहुत कुछ लॉन्च कर सकता है।
आगामी iPhone सीरीज़ में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में इस निर्धारित कार्यक्रम के बारे में और जानकारी मिल सकती है।