Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2021: रैना से पूछा गया सचिन और धोनी में से चुनना हो देश का प्रधानमंत्री तो आप किसे चुनोगे, जानें किसको मिला मत

IPL 2021: रैना से पूछा गया सचिन और धोनी में से चुनना हो देश का प्रधानमंत्री तो आप किसे चुनोगे, जानें किसको मिला मत

By प्रिन्स राज 
Updated Date

IPL 2021: धोनी के साथ सुरेश रैना की दोस्ती काफी मजबूत मानी जाती है। दोनों ने 2005 से कई मैचों में एक साथ मैदान पर भारत के लिए जीत हासिल की है। दोनों बल्लेबाजों ने 15 अगस्त 2020 की शाम को एकसाथ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे फेज के लिए इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के ट्रेनिंग में बिजी चल रहे हैं।

पढ़ें :- रोहित शर्मा की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे हैं अब ये अनुमान

आईपीएल 2021 का पहला फेज(PHASE) भारत में खेला गया था जबकि दूसरा फेज यूएई में 15 सितंबर से खेला जाना है। इस बीच, रैना अपने दोस्त धोनी के प्रति कितने वफादार हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है जब रैना से देश के प्रधानमंत्री पद के लिए धोनी और सचिन तेंदुलकर में से किसी एक को चुनने को कहा गया तो रैना ने अपने दोस्त धोनी(DHONI) को वोट किया।

दरअसल रैना आरजे रौनक के यूट्यूब चैनल पर थे, वहां वह एक ऐसी स्थिति में थे, जहां उन्हें देश के प्रधानमंत्री(PRIME MINISTER) के रूप में सचिन तेंदुलकर(SACHIN) और महेंद्र सिंह धोनी में ​से किसी एक को चुनना था। रैना ने इसके बाद पूर्व वर्ल्ड कप विजेता और सीएसके के अपने कप्तान धोनी को चुना। रैना ने कहा, ‘ महेंद्र सिंह धोनी। सचिन भी खिलाड़ी है, लेकिन कप्तान को वोट(VOTE) देना है।

Advertisement