Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाते ही एमएस धोनी ने की विराट कोहली की बराबरी, जानें क्या बना दिया नया रिकार्ड

IPL 2022: मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाते ही एमएस धोनी ने की विराट कोहली की बराबरी, जानें क्या बना दिया नया रिकार्ड

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 गेंदों पर 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी के साथ ही Virat Kohli के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कप्तान के तौर पर टी20 क्रिकेट में 6000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए चार रनों की जरूरत थी, उन्होंने छक्के के साथ खाता खोला और साथ ही कर ली विराट की बराबरी।

पढ़ें :- बॉलर के प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी गेंद; पिच पर ही तोड़ दिया दम

विराट कोहली पहले ही यह कारनामा कर चुके हैं। विराट के बाद ऐसा करने वाले धोनी महज दूसरे खिलाड़ी हैं। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 190 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 48 अर्धशतकों और पांच शतकों की मदद से 6,451 रन बनाए। विराट टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी पर चुके हैं। वहीं धोनी की बात करें तो वह टीम इंडिया, सीएसके और पुणे सुपरजायन्ट्स की कप्तानी कर चुके हैं।

 

Advertisement