Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: मुंबई और दिल्ली की ​टीमों की नई जर्सी लांच, देखें कैसा है इस बार का लुक

IPL 2022: मुंबई और दिल्ली की ​टीमों की नई जर्सी लांच, देखें कैसा है इस बार का लुक

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। भारत के युवा विकेटकीपर बल्ले​बाज ऋषभपंत के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी जिसमें पुरानी वाली शेड नजर आ रही है, लेकिन इस बार रेड एंड ब्लू कलर का कॉम्बिनेशनल फ्रेंचाइजी ने जर्सी में शामिल किया है। पिछले कुछ सालों से दिल्ली की जर्सी में एक शेर नजर आ रहा है, जो इस बार जर्सी पर सामने की ओर दिखेगा।

पढ़ें :- Sunil Chhetri LoveStory: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर सुनील छेत्री की मां भी थी फुटबॉल प्लेयर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मार्च को नई दिल्ली की नई जर्सी नाम के ऑनलाइन इवेंट में नई जर्सी का अनावरण किया। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस बार की जर्सी किस तरह की नजर आएगी। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी का लुक कैसा है। पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। इस बार मुंबई की जर्सी का लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि ब्लू और गोल्डन जर्सी में आगे और पीछे अलग तरह का पैटर्न देखने को मिलता है, जो शायद प्रकृति की ओर इशारा करता है।

पढ़ें :- SRH vs GT Pitch Report: हैदराबाद में आज रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज ढाएंगे कहर; जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

 

Advertisement