Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2023 : सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar का अब इंतजार हुआ खत्म, मिला डेब्यू का मौका

IPL 2023 : सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar का अब इंतजार हुआ खत्म, मिला डेब्यू का मौका

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे  अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी आखिरकार आ ही गई है। बता दें कि अब अर्जुन को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से आईपीएल 2023 (IPL 2023) में डेब्यू का मौका मिल गया है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)  कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

पढ़ें :- सूर्या के लिए गौतम गंभीर को आज भी इस बात का पछतावा, इंटरव्यू में किया खुलासा

इस मैच में वो होने जा रहा है जिसका पूरी दुनिया को शिद्दत से इंतजार था।  पूरी दुनिया अब सचिन के बेटे का जलवा इंटरनेशनल स्टेज पर देखेगी। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)  को लंबे इंतजार के बाद मुंबई की कैप मिली है। उन्हें 30 लाख रुपए में फ्रेंचाइजी ने 2021 मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था।

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)  तीन साल से मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल थे। उन्हें लगातार बेंच पर इंतजार करना पड़ा। पिछले सीजन भी अटकलें थीं कि वह डेब्यू कर सकते हैं पर उन्हें मौका नहीं मिला। अब सीजन के चौथे मुकाबले में अर्जुन को मुंबई की कैप मिल गई है। उन्हें रोहित शर्मा ने कैप सौंपी और इसके बाद अपने गले भी लगाया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। साथ ही जोफ्रा आर्चर भी यह मुकाबला कोहनी में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के परफॉर्मेंस पर एक नजर

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)  के अब तक 7 लिस्ट ए मुकाबले और 9 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 4.98 की इकॉनमी से 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 में अर्जुन 12 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी शानदार 6.60 की है। खास बात उनके प्रदर्शन की देखें तो उनकी अभी तक जो इकॉनमी रही है वो हर मैच में शानदार रही है और यही उनके फिगर भी बता रहे हैं। वनडे और टी20 दोनों में ही वह अभी तक किफायती साबित हुए हैं। अब रणजी फॉर्मेट में बल्ले से कमाल करके उन्होंने दिखा दिया है कि आने वाले समय में वह एक बेहतर ऑलराउंडर बनकर उभर सकते हैं। फर्स्ट क्लास में अर्जुन ने 3.42 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और एक शतक समेत 223 रन बनाए हैं। 120 उनका सर्वाधिक स्कोर है।

 

पढ़ें :- IPL Match Today: आज कोलकाता के पास प्लेऑफ में एंट्री का मौका; मुंबई के लिए सभी दरवाजे बंद
Advertisement