Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर चेन्नई जीत सकती है आईपीएल का खिताब, बन रहे ये अहम संयोग?

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर चेन्नई जीत सकती है आईपीएल का खिताब, बन रहे ये अहम संयोग?

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai superkings) की टीम पहुंच गयी है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबले में उतरेगी और 2023 के आईपीएल खिताब को भी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। फाइनल में चेन्नई का मुकाबला मुंबई इंडियंस या फिर गुजरात से होगा। मुंबई और गुजरात के बीच शुक्रवार (26 मई) को क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम दो दिन बाद चैंपियन बनने के लिए उतरेगी। बता दें कि, क्वालिफायर-1 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को चेन्नई ने मंगलवार (23 मई) को 15 रन से हराया था।

पढ़ें :- IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

पांचवीं बार चैंपियन बनने उतरेगी चेन्नई
बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai superkings) की टीम चार बार की चैंपियन है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 ओर 2021 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। धोनी सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। उनसे ज्यादा खिताब रोहित शर्मा ने जीते हैं। रोहित ने मुंबई को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी के पास इस बार उनकी बराबरी करने का मौका होगा।

चेन्नई बन सकती है आईपीएल 2023 की विजेता
. बता दें कि, आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट आने के बाद चेन्नई ने तीन बार चैंपियन बनी है। ऐसे में इस बार भी उसके चैंपियन बनने की संभावना जताई जा रही है।

. 2011 में आरसीबी पहले स्थान पर थी। उसके 14 मैच में 19 अंक थे। चेन्नई के 14 मैच में 18 अंक थे। क्वालिफायर-1 में दोनों का मुकाबला हुआ। चेन्नई आरसीबी को हराकर फाइनल में पहुंची। वहां उसने आरसीबी को हराकर खिताब पर किया।

. 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के 14-14 मैचों के बाद 18-18 अंक थे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद पहले स्थान पर था। चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में उसे हरा दिया। फिर फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। वहां चेन्नई ने जीत हासिल की।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

. 2021 में दिल्ली कैपिटल्स 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर रही थी। चेन्नई के 18 अंक थे। चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। उसने फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया।

Advertisement