Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024 Schedule : ओपनिंग मैच CSK और RCB के बीच,17 दिनों का शेड्यूल जारी

IPL 2024 Schedule : ओपनिंग मैच CSK और RCB के बीच,17 दिनों का शेड्यूल जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

IPL 2024 Schedule : बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआती 17 दिन के मैचों के शेड्यूल की घोषणा की गई है। मार्च से मई तक लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पूरे शेड्यूल की घोषणा बाद में करेगा। बीसीसीआई (BCCI) ने कुल 21 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है। पहला मुकाबला 22 मार्च को आठ बजे से खेला जाएगा, जिसके बाद दोपहर के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम के मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। इस दौरान फैंस को कुल चार डबल हेडर मैच देखने को मिलेंगे।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

IPL 2024 Schedule 

CSK vs RCB, 22 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (चेन्नई)

पढ़ें :- मालदा में न्यायिक अफसरों को बंधक बनाने पर ममता ने फोड़ा EC पर ठीकरा, बोलीं- यहां ‘सुपर राष्ट्रपति शासन’, प्रशासन मेरे हाथ में नहीं

PBKS vs DC, 23 मार्च – दोपहर 3:30 बजे (मोहाली)

KKR vs SRH, 23 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (कोलकाता)

RR vs LSG, 24 मार्च – दोपहर 3:30 बजे IST (जयपुर)

GT vs MI, 24 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (अहमदाबाद)

RCB vs PBKS, 25 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (बेंगलुरु)

CSK vs GT, 26 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (चेन्नई)

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले

SRH vs MI,  27 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (हैदराबाद)

RR vs DC,  28 मार्च- शाम 7:30 बजे IST (जयपुर)

RCB vs KKR, 29 मार्च- शाम 7:30 बजे IST (बेंगलुरु)

LSG vs PBKS, 30 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (लखनऊ)

GT vs SRH,  31 मार्च – दोपहर 3:30 बजे (अहमदाबाद)

DC vs CSK,  31 मार्च – शाम 7:30 बजे IST (विशाखापत्तनम)

MI vs RR,  1 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (मुंबई)

पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव रद्द करा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है बीजेपी

RCB vs LSG, 2 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (बेंगलुरु)

DC vs KKR, 3 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (विशाखापत्तनम)

GT vs PBKS 4 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (अहमदाबाद)

SRH vs CSK 5 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (हैदराबाद)

RR vs RCB 6 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (जयपुर)

MI vs DC 7 अप्रैल – दोपहर 3:30 बजे IST (मुंबई)

LSG vs GT 7 अप्रैल – शाम 7:30 बजे IST (लखनऊ)

आईपीएल 2024  (IPL 2024) सीजन में 74 मैच खेले जाएंगे, लेकिन पिछले साल 60 दिनों के बजाय, इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे। आम चुनाव के कारण आईपीएल के शेड्यूल में एक सप्ताह का विस्तार किया गया है। 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह का एप्रोच अपनाया गया था, तब भी आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में आया था। आईपीएल फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है।

Advertisement